सीतापुर में कार की टक्कर से दो मरे,तीन घायल
27-Mar-2022 10:38 PM 4341
सीतापुर 27 मार्च (AGENCY) उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के सिधौली विश्वा मार्ग पर रविवार शाम अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लाेगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिधौली भिस्मा मार्ग पर ग्राम चोरिया के निकट एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने पहले भैंस को टक्कर मारी, बाद में लगभग 100 मीटर दूरी में तीन लोगों को रौंदते हुये खाई में पलट गयी। इस हादसे में अपनी शादी के निमंत्रण पत्र बांटने जा रहे सर्वेश कुमार की मौत हो गयी। दुर्घटना में ग्राम चूड़ियां निवासी एक वृद्ध की भी मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य राहगीर घायल हो गया। कार के पलटने से उसमें सवार अजय सागर और फिरोज घायल हो गये हैं। घायलों को उपचार के लिये सीएससी सिधौली भेजा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^