सेना के बेड़े में आधुनिक हथियार शामिल होने से बढ़ी ताकत
14-Jan-2025 05:39 PM 7657
अखनूर, 14 जनवरी (संवाददाता) भारतीय सेना में अब ध्वनिरोधी ब्लैक हॉर्नेट नैनो ड्रोन से लैस हो गयी है। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अपने बेड़े में इन आधुनिक हथियारों के शामिल करने से सेना की ताकत और बढ़ गयी है। सेना के सूत्रों के अनुसार ब्लैक हॉर्नेट नैनो ड्रोन नाम का आधुनिक हथियार बिना आवाज किये, दुश्मनों के घुसपैठ करने जैसे इरादों को नाकाम करने में सक्षम है। इसमें दो कैमरे लगे होते हैं, जो सेना को देश विरोधी तत्वों की हरकतों पर नज़र रखने में मदद करते हैं। हथियार को अखनूर के टांडा इलाके में नौवें वेटरन्स डे कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^