सेना के जाबांज अधिकारी वीरता एवं विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित
13-Jan-2024 11:20 PM 2694
लखनऊ, 13 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को मध्य कमान अलंकरण समारोह 2024 के दौरान सेना के जाबांज अधिकारियों और अन्य रैंकों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। लखनऊ छावनी स्थित 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) परेड ग्राउंड पर आयोजित एक भव्य अलंकरण समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान ने सेना के जाबांज अधिकारियों और अन्य रैंकों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया। प्रदान किए गए पुरस्कारों में आठ वीरता पुरस्कार और 11 विशिष्ट सेवा पुरस्कार शामिल थे। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने मध्य कमान की 17 सैन्य इकाइयों द्वारा प्रदान किए गए असाधारण प्रदर्शन और सेवाओं के लिए जीओसी-इन-सी यूनिट प्रशंसा पत्र से भी सम्मानित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^