सेना के शौर्य के आगे नतमस्तक है पूरा देश : कृपाशंकर
08-May-2025 09:55 PM 5679
जौनपुर, 08 मई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के आगे पूरा देश नतमस्तक है। श्री सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में महिला सैन्य अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे यहां का इतिहास देखा जाए तो बेटियां कभी शालीनता की मूर्ति के रूप में सीता होती हैं तो कभी पालन पोषण करने वाली अन्नपूर्णा देवी होती हैं मगर आसुरी शक्तियों का दमन करना होता है तो वह रौद्र रूप धारण करके महाकाली बन जाती हैं। उन्होने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद जौनपुर और देश का आक्रोश चरम पर था। आतंकवाद के विरोध में जनता मुखर हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से कहा था कि आतंकवादियों को जो सजा मिलेगी उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने आगे की रणनीति तय की और आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए। जल थल और नभ सेना ने अपना पराक्रम दिखाया। देश को इन सपूतों पर गर्व है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^