सेना की वीरता पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी नेताओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे:राजनाथ
05-Feb-2022 03:14 PM 8731
मथुरा, 05 फरवरी (AGENCY) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय सेना की वीरता पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी नेताओं को जनता बर्दाश्त नहीं करेंगी। श्री सिंह ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए चीन-पाकिस्तान के संबंधों पर कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र पर दो बड़े अवैध कब्जे हुए थे। श्री सिंह ने कहा,“ क्या राहुल गांधी को पिछला इतिहास नहीं पता था। पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी को चीन को सौंप दिया, उस समय पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे। इतना ही नहीं कराकोरम हाईवे का निर्माण पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में किया गया था, भारत के प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के नहीं थे लेकिन श्रीमती इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी और आपने (राहुल) कहा था कि पाकिस्तान और चीन भाजपा की गलत विदेश नीतियों के करीब आ गये। चीन और पाकिस्तान आर्थिक गलियारा कांग्रेस के शासन के दौरान शुरू हुआ।” पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी की भी तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा,“ सपा की तुष्टिकरण, धर्म, जाति की राजनीति स्वीकार्य नहीं है। सिर्फ सरकार नहीं, समाज का निर्माण होना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^