सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिये को हिरासत में लिया
12-Dec-2024 11:24 AM 7464
जम्मू, 12 दिसंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को हिरासत में लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सतर्क सेना के जवानों ने बुधवार रात एक घुसपैठिये को उस समय पकड़ा, जब वह नियंत्रण रेखा पार करके पुंछ के सीमावर्ती गांव नूरकोट से भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था। प्रारंभिक पूछताछ से ऐसा लगता है कि वह गलती से नियंत्रण रेखा पार कर गया है। हिरासत में लिये गए घुसपैठिये की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद सादिक के रूप में की गयी है, उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिये से पूछताछ की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^