शादी के लिए कैटरीना, विक्की पहुंचे राजस्थान
08-Dec-2021 09:02 PM 4582
मुंबई, 08 दिसंबर (AGENCY) बॉलीवुड कलाकार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी बहुचर्चित शादी के लिए कालीना हवाईअड्डे से राजस्थान के लिए रवाना हुए। यह जोड़ा गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शादी का यह जश्न राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बरवारा में सिक्स सेन्सेस फोर्ट में होगा। वहीं महामारी के कारण लागू लॉकडाउन खुलने के उपरांत इस राजसी क्षेत्र में यह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बाद दूसरी बड़ी मशहूर शादी आयोजित होगी जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। यह जोड़ा मंगलवार को जयपुर पहुंचा जिसके बाद का सवाई माधोपुर तक का सफर कार के जरिए तय किया। वहीं कैटरीना और उनकी माता कुछ समय के लिए अजमेर दरगाह शरीफ पर भी रूकीं। अपने मुंबई स्थित आवास से निकलते हुए कैटरीना ने अपने चाहनेवालों की तरफ मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया था। वहीं अभिनेता विक्की सीधे कालीना हवाईअड्डे पर दिखाई दिये। काफी समय से चल रही कैटरीना और विक्की की शादी के चर्चाओं के बीच, दोनों ने अपने रिश्तें की जानकारी की कभी पुष्टि नहीं की। जबकि दोनों कई मौकों पर साथ दिखें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^