शाह 17 सितंबर को हैदराबाद में तेलंगाना मुक्ति दिवस पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
09-Sep-2022 11:37 PM 3855
हैदराबाद 09 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 सितंबर को तेलंगाना मुक्ति दिवस के अवसर पर सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस संबंध में शनिवार को यहां सिख गांव में तैयारी बैठक होगी। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष एवं सांसद बंदी संजय कुमार, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, पार्टी के पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डी. के. लक्ष्मण और पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी पी. मुरलीधर राव इस बैठक में शामिल होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^