शाह का शनिवार को उत्तराखंड में व्यस्त दौरा, सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था
06-Oct-2023 11:44 PM 8866
देहरादून, 06 अक्तूबर (संवाददाता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे। वह यहां मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक, अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के बारे में चर्चा करेंगे। श्री शाह के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत, सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। इसके लिए टिहरी, पौड़ी और देहरादून जनपद में व्यापक बंदोवस्त किए गए हैं। टिहरी के नरेंद्रनगर में होने वाली बैठक में शामिल होने को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ देहरादून पहुंच गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^