शाह ने किया ‘गाथा स्वराज’ प्रदर्शनी का उद्घाटन
16-Oct-2022 10:42 PM 2982
ग्वालियर, 16 अक्टूबर (संवाददाता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज जयविलास पैलेस स्थित म्यूज़ियम में ‘गाथा स्वराज की’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वी डी शर्मा और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^