शाह ओडिशा में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे
22-Apr-2024 09:36 PM 7617
भुवनेश्वर, 22 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 अप्रैल को पश्चिमी ओडिशा के सोनपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दिन राज्य की चार लोकसभा सीटों और 28 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन बंद होंगे। ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि श्री शाह एक जनसभा को संबोधित करने के लिए अपराह्न साढ़े तीन बजे सोनपुर पहुंचेंगे।इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री भुवनेश्वर जाएंगे और राज्य में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ एक बंद कमरे में बैठक करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^