शाह पांच मार्च को छत्रपति संभाजीनगर में सार्वजनिक रैली को करेंगे संबोधित
01-Mar-2024 09:31 PM 8345
छत्रपति संभाजीनगर, 01 मार्च (संवाददाता) लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच मार्च को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि शाह का 17 सितंबर, 2023 को छत्रपति संभाजीनगर का निर्धारित दौरा विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया था। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रैली शहर के मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल में होगी। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर स्तंभ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^