शाही ने की देवरिया में उर्वरक व बीज उपलब्धता की समीक्षा
28-Nov-2022 10:37 PM 1685
देवरिया, 28 नवम्बर(संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को अपने गृह जिला देवरिया में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता और धान खरीद की समीक्षा की। कृषि मंत्री ने बैठक में कहा कि देवरिया जिले की 106 समितियों पर 453 मीट्रिक टन फॉस्फोटिक उर्वरक तथा 507 निजी केंद्रों पर 2267 मीट्रिक टन फॉस्फोटिक उर्वरक उपलब्ध है। कृषकों को रकबा के अनुसार उर्वरक दिया जाए। प्रत्येक बिक्री केंद्र पर उर्वरक की उपलब्धता तथा मूल्य की उपलब्धता की सूची अंकित की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को उर्वरक वितरण की स्थिति की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^