शाहिद कपूर के साथ काम करेंगी भूमि पेडनेकर
08-Aug-2021 11:52 AM 8080
मुंबई, 08 अगस्त (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम करती नजर आ सकती है। शाहिद कपूर काफी समय से निर्देशक अली अब्बास जफर की अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नयी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहिद के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। भूमि इस फिल्म में फीमेल लीड किरदार निभाएंगी। कहा जा रहा है कि भूमि को जल्द ही फिल्म में शामिल किया जा सकता है। एक फ्रेश जोड़ी होने के नाते शाहिद और भूमि फिल्म के लिए परफेक्ट हैं। यह फिल्म एक विदेशी फिल्म की रीमेक होगी, जो एक थ्रिलर है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में अबू धाबी में शुरू होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^