शाहिद कपूर स्टारर 'देवा' 31 जनवरी 2025 को होगी रिलीज
28-Nov-2024 10:16 AM 3625
मुंबई, 28 नवंबर (वार्ता )बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर स्टारर 'देवा' 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर देवा, 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फ़िल्म देवा मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित हैऔर इसे ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म लगभग एक साल बाद शाहिद कपूर की बड़े पर्दे पर वापसी का मौका है। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^