शांता कुमार की सलाह पर चिंतन करें भाजपा नेता: पठानिया
24-Mar-2024 08:57 PM 8353
शिमला, 24 मार्च (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की सलाह पर चिंतन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार का यह कथन बिल्कुल सही है कि सिर्फ राम मंदिर का निर्माण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाना होगा। श्री पठानिया ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को भुलाकर भाजपा नेता धन-बल और अन्य हथकंडे अपनाकर सत्ता हथियाने की साज़िशें रच रहे हैं। भाजपा को न नैतिकता की परवाह है और न ही भगवान राम के आदर्शों की, बल्कि उनके नेता सत्ता मोह में फँसे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^