शॉ का तिहरा शतक, असम दबाव में
11-Jan-2023 06:22 PM 8020
गुवाहाटी,11 जनवरी (संवाददाता) पृथ्वी शॉ (379) के तूफानी तिहरे शतक और अजिंक्य रहाणे (191) के शतक की मदद से मुंबई ने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी मुकाबले के दूसरे दिन बुधवार को 687 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। मुंबई के पारी घोषित करने के बाद असम ने दिन का खेल खत्म होने से पूर्व एक विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिये। सलामी बल्लेबाज शुभम मंडल 40 रन बनाकर आउट हो गये, हालांकि राहुल हज़ारिका (60) और ऋषव दास (26) विकेट पर मौजूद हैं। शॉ ने सिर्फ 383 गेंदें खेलकर 98.96 के दमदार स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाये। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी में 49 चौके और चार छक्के जड़े।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^