शॉ ने लंदन कप में खेली 244 रन की पारी
09-Aug-2023 08:46 PM 8349
नॉर्थैम्पटन, 09 अगस्त (संवाददाता) भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने बुधवार को रॉयल लंदन वनडे कप टूर्नामेंट में नॉर्थम्पटनशर के लिये दोहरा शतक लगाया। शॉ ने सॉमरसेट के खिलाफ खेले गये मुकाबले में 153 गेंद पर 28 चौकों और 11 छक्कों के साथ 244 रन बनाये। उन्होंने इस पारी के साथ इंग्लैंड में किसी भारतीय द्वारा उच्चतम लिस्ट-ए स्कोर के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (183 रन बनाम श्रीलंका, 1999) को पीछे छोड़ दिया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में शॉ का सबसे बड़ा स्कोर भी है, जबकि इससे पहले उन्होंने पुडुचेरी के खिलाफ 2020-21 विजय हज़ारे ट्रॉफी में 227 रन बनाये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^