शहजादा को करियर की सबसे कर्मशियल फिल्म मानते हैं कार्तिक आर्यन
22-Aug-2022 06:34 PM 3449
मुंबई, 22 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा को अपने करियर की सबसे कर्मशियल फिल्म मानते हैं। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म 'शहजादा' के सेट की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में कार्तिक गुंडों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने फोटो शेयर कर इसे अब तक की सबसे कमर्शियल फिल्म बताया है। कार्तिक ने एक्शन सीन की फोटो शेयर कर अपने पोस्ट में लिखा, “मेरे जैसा इनसोम्नियक इस एपिक क्लाइमेक्स को शूट करने के बाद 10 घंटे तक सोता रहा, जिसे हमने शहजादा के लिए शूट किया है। यह क्लाइमेक्स एक्शन से भरपूर है। यह मेरे लिए सबसे कठिन, हेक्टिक और फिर से एक नया जोन। मैं आप लोगों द्वारा इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को आ रही है। मेरी सबसे कमर्शियल फिल्म आ रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^