शंघाई डिजनी रिजॉर्ट बंद
21-Mar-2022 05:18 PM 7400
शंघाई, 21 मार्च (AGENCY) कोविड -19 पुनरुत्थान के बीच शंघाई डिजनी रिजॉर्ट सोमवार से अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। मनोरंजन कंपनी के एक बयान में इसकी घोषणा की है। रविवार को जारी बयान में कंपनी ने कहा, “मौजूदा महामारी की स्थिति के कारण शंघाई डिजनीलैंड, डिजनीटाउन और विशिंग स्टार पार्क सहित शंघाई डिजनी रिज़ॉर्ट सोमवार 21 मार्च 2022 से अस्थायी रूप से बंद रहेगा। ” कंपनी ने कहा,“हम महामारी की स्थिति की निगरानी करना जारी रखेंगे और स्थानीय अधिकारियों से परामर्श करेंगे। संचालन शुरू होते ही लाेगों को सूचित किया जायेगा।” 2020 में वुहान कोरोना के प्रकोप को रोकने में कामयाब होने के बाद चीन स्थानीय रूप से प्रसारित संक्रमण मामलों की सबसे बड़ी लहर का सामना कर रहा है। शंघाई के स्कूल बंद हैं और गहन परीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। कई आवासीय सोसायटियों को कम से कम दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। गौरतलब है चीन में कल स्थानीय रूप से प्रसारित कोरोना ने 1656 नये मामले दर्ज किये गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^