शिअद एक फरवरी से करेगा पंजाब बचाओ यात्रा
03-Jan-2024 11:54 PM 7263
चंडीगढ़, 03 जनवरी (संवाददाता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब को सभी मोर्चों पर विफल करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को घेरने के लिए आज एक फरवरी से पंजाब बचाओ यात्रा आयोजित करने का फैसला किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 10 से 16 जनवरी तक श्री आनंदपुर साहिब से श्री तलवंडी साबो तक आपे गुर चेला नगर कीर्तन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस आशय का निर्णय पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में शिअद की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^