शिबू सोरेन परिवार सत्ता के बिना रह ही नही सकती है:दीपक प्रकाश
03-Jul-2024 11:57 PM 3910
रांची,03 जुलाई (संवाददाता) झारखंड में झामुमो,कांग्रेस और राजद विधायकों एवं मंत्रियों की बैठक में फिर से एक बार जेल से जमानत पर बाहर आये हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। सम्भवतः मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन अपना इस्तीफा देंगे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आज इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि 5 महीने पहले शिबू सोरेन परिवार ने परिवार के किसी सदस्य को मुख्यमंत्री न बना कर परिवार से बाहर के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाकर एक नाटक किया था। फिर गांडेय के विधायक सरफराज अहमद को इस्तीफा दिला कर हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी को विधायक बनाया ताकि उसे मुख्यमंत्री बनाया जा सकता था। लेकिन परिवार में फूट और विधानसभा चुनाव में 48 विधायकों के बावजूद भी 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा के मुकाबले पिछड़ने पर उनपर भरोसा नही किया जा सका और कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री नही बनाया गया। लेकिन जेल से बाहर आते ही हेमन्त सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बनने को तैयार हो गए तो अब सबकुछ आईने की तरह साफ हो चुका है कि यह परिवार सत्ता के बाहर नहीं रह सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^