शिक्षा प्राप्त कर नहीं पाले अहंकार- मिश्र
17-Dec-2023 07:59 PM 4905
अजमेर, 17 दिसम्बर (वार्ता ) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्कूल को शिक्षा की नींव बताते हुए कहा है कि यह केवल शिक्षा प्रदान करने के केन्द्र ही नहीं बल्कि संस्कार निर्माण की पाठशाला है और शिक्षा समस्त प्रकार के बन्धनों से मुक्त कराती है लेकिन शिक्षा प्राप्त कर किसी प्रकार का अहंकार नहीं पालना चाहिए। श्री मिश्र रविवार को यहां मयूर स्कूल के 43वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में यह बात कही। इस मौके उन्होंने संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया तथा मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। श्री मिश्र ने कहा कि शिक्षा जीवन को गढ़ती है वही समाज आगे बढ़ता है जो शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होता है। शिक्षा की नींव विद्यालय ही तैयार करते है। विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने के केन्द्र ही नहीं होते बल्कि हमारे यहां इसे संस्कार निर्माण की पाठशाला से जाना गया है। शिक्षा समस्त प्रकार के बन्धनों से मुक्त कराती है। इसके बहुत गहरे अर्थ है। हम उदात्त जीवन मूल्यों की ओर प्रवृत्त हों। शिक्षा प्राप्त करने के बाद हम उसे पाने का अहंकार नहीं पाले। हम बहुत अच्छा करें परन्तु अपने किए पर कभी अभिमान नहीं करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^