शिल्पकारों द्वारा बनाई गई मूर्तियां उत्कृष्ट:मुर्मु
19-Sep-2024 08:42 PM 2631
उज्जैन, 19 सितम्बर (संवाददाता) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज उज्जैन में श्रीमहाकाल लोक में पाषाण की मूर्तियों का निर्माण करने वाले शिल्पकारों से मिलकर संवाद किया और उनके द्वारा बनाई जा रही मूर्तियों को उत्कृष्ट बताया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने शिल्पकारों से संवाद में कहा कि आप श्रीमहाकाल लोक में मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं, यह पूरे देश और विशेषकर ओडिशा राज्य के लिये गर्व का विषय है। उन्होंने शिल्पकारों द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। राष्ट्रपति ने शिल्पकारों से कहा कि पढ़ाई सभी लोग करते हैं, लेकिन कला सबके पास नहीं होती है। आपके द्वारा किए जा रहे कार्य बहुत सराहनीय है। इस दौरान राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने शिल्पकारों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। शिल्पकारों द्वारा राष्ट्रपति को पाषाण का शिवलिंग भेंट किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^