शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'सवतिया प मरे लगला' रिलीज
19-Jan-2025 05:55 PM 1529
मुंबई,19 जनवरी (संवाददाता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'सवतिया प मरे लगला' रिलीज हो गया है।शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी का भोजपुरी लोकगीत 'सवतिया प मरे लगला' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का पति नशे में धुत उतरता एक गाड़ी से किसी परायी लड़की के सहारे के साथ उतरता है, जिसे वह लड़की किस करती है। यह नजारा माही श्रीवास्तव देखकर अवाक रह जाती है। जब वह अपने पति के पास जाती है तो दूसरी लड़की गाड़ी में बैठकर चली जाती है। अपने पति की बेवफाई देखकर माही श्रीवास्तव नाराज हो जाती है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'सवतिया प मरे लगला' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिल्पी राज ने आवाज में गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव के साथ अवनीश आर्या ने पति की भूमिका में हैं। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स एंड मास्टर अंकित अहीर, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^