शिल्पी राज और विजय चौहान का गाना उमरिया लागे ए जान रिलीज
22-Dec-2023 12:52 PM 6791
मुंबई, 22 दिसंबर (संवाददाता)शिल्पी राज और विजय चौहान का गाना उमरिया लागे ए जान रिलीज हो गया है। उमरिया लागे ए जान गाना जेएमएफ भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।इस गाने को विजय चौहान और शिल्पी राज ने गाया है।वहीं, गाने के म्यूजिक वीडियो में शिल्पी रघवानी नजर आ रही हैं। गाना उमरिया लागे ए जान को लेकर जेएमएफ भोजपुरी के सीएमडी बद्रीनाथ झा ने कहा कि यह गाना बेहद ख़ास है।दर्शकों को यह पसंद आ रहा है। गाना उमरिया लागे ए जान टीम के लिए यह सकारात्मक सामूहिक सफलता है। विजय चौहान, बेहद अच्छे कलाकार हैं, तो शिल्पी राज की आवाज के दीवानों के बारे में क्या ही कहूं।दोनों की वाइस केमेस्ट्री गाने में उभर कर सामने आई है और यही जेएमएफ भोजपुरी का मकसद है कि अच्छे और गुणवत्तापूर्ण गाने के साथ लोगों को हेल्दी मनोरंजन दिया जाए। भोजपुरी हमारे रगों में बसती है। हम इसकी बेहतरी के लिए नये कांसेप्ट और नये रंग लेकर आते रहेंगे। बस हमारे कलाकारों के साथ लोगों का प्यार और आशीर्वाद बना रहे। वहीं, गाना उमरिया लागे ए जान को लेकर विजय चौहान ने कहा कि एक शानदार टीम के साथ एक धमाकेदार गाना करने में बहुत मजा आया। अब ऑडियंस की बारी है,उन्हें हमारा काम कितना पसंद आता है, लेकिन इतना जरुर विश्वास दिलाता हूं कि हम सबों ने मिलकर एक मजेदार गाना दर्शकों के लिए बनाया है।आप इसे खूब सुने और इस पर रिल्स भी जमकर बनाएं। गाना उमरिया लागे ए जान के गीतकार विजय चौहान हैं। संगीत निर्देशक, म्यूजिक अरेंजर और संगीत निर्माता शफ़ाअत अली हैं। बैकग्राउंड फीचर प्रेम शर्मा और दीक्षा शर्मा का है। निर्देशन एवं संकल्पना वेंकेट महेश की हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और सहायक कोरियोग्राफर विक्की फ्रांसिस, सतीश शाह और दीक्षा शर्मा हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^