शिमला पहुंचीं प्रियंका, प्रचार के लिए जाएंगी हरियाणा व जम्मू-कश्मीर
15-Sep-2024 10:27 PM 6525
शिमला, 15 सितंबर (संवाददाता) कांग्रेस की महासचिव व हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंच गईं हैं। रविवार अपराह्न करीब एक बजे श्रीमती प्रियंका का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच शिमला के छराबड़ा के लिए रवाना हुआ। बताया जा रहा है कि श्रीमती प्रियंका दिल्ली से सुबह पांच बजे सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना हुईं थीं। दोपहर के समय वह शिमला पहुंचीं। शिमला से ही वह देश की सियासत व दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी। श्रीमती प्रियंका का यह निजी दौरा है। इस दौरान उनका किसी से भी मिलने का कार्यक्रम नहीं है। हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में इन दिनों प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी बीच श्रीमती प्रियंका शिमला आई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^