शिंदे ने आग दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा
31-Dec-2023 07:32 PM 1439
मुंबई, 31 दिसंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में स्थित वालुज इंडस्ट्रियल में हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग में जलकर मारे गए छह मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। श्री शिंदे ने आग की घटना पर गहरा दुख जताते हुए, मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने प्रशासन को घायल श्रमिकों को तुरंत सरकारी खर्च पर चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने आग बुझाने के लिए किए जा रहे बचाव कार्य की भी जानकारी ली और कहा कि अंदर फंसे लोगों को तत्काल सुरक्षित निकाला जाए। इस बीच, ईजीएस और जिला संरक्षक मंत्री संदीपन भुमरे, महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और शिवसेना (शिंदे समूह) विधायक संजय शिरसाट ने घटनास्थल का दौरा किया। श्री भूमरे ने अधिकारियों को आग लगने की घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि यहां शनिवार देर रात को लगी भीषण आग में करीब छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^