शिंदे ने नशीले पदार्थो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए
27-Jun-2024 03:22 PM 8944
मुंबई, 27 जून (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को राज्य के शहरों के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर चल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए अवैध पब और बार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करने के आदेश दिए। श्री शिंदे ने ठाणे और मीरा-भयंदर के नगर निगम आयुक्तों और पुलिस आयुक्तों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बाजारों से संबंधित ऐसे अवैध निर्माणों को नष्ट करने के लिए यदि आवश्यक हो तो बुलडोजर का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि हाल ही में देखा गया कि पुणे में कुछ युवा नशीले पदार्थो का सेवन कर रहे थे। श्री शिंदे ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुणे पुलिस आयुक्त और नगर निगम आयुक्त को ऐसे कारोबार से संबंधित अनधिकृत निर्माणों को नष्ट करने के लिए बुलडोजर का उपयोग करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करते हुए पुणे शहर में व्यापक गतिविधियाँ चलायी गयीं। श्री शिंदे ने सुझाव दिया कि अब इसी तरह ठाणे शहर और मीरा-भयंदर शहर में नशीले पदार्थो से संबंधित अवैध निर्माणों को बुलडोजर का उपयोग करके नष्ट कर दिया जाना चाहिए। श्री शिंदे ने कहा, “नशे के सेवन से युवाओं को बहुत नुकसान हो रहा है। इस समस्या को तुरंत रोकना जरूरी है। इसके लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए एवं नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।” नगर निगम और पुलिस आज में हरकत आई और शहरों में नशे के कारोबार से जुड़े कई अअनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^