शिव सेना ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
17-Mar-2022 07:37 PM 4917
मुबंई 17 मार्च (AGENCY) शिव सेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। श्री राउत ने मीडिया से बात करते हुए पूछा कि शिवसेना ने भी बाल ठाकरे पर फिल्म बनाई थी, लेकिन उसे टैक्स में कोई रियायत नहीं दी गई थी। तब भाजपा के नेता कहां थे? उन्होंने कहा कि शिवसेना ने कश्मीर मुद्दे को कभी नहीं छोड़ा। बाल ठाकरे न केवल कश्मीरी पंडितों के समर्थक थे, बल्कि वह चाहते थे कि वे (कश्मीरी पंडित) आतंकवादियों के खिलाफ लड़ने के लिए सशस्त्र बनें। उन्होंने कहा,“अब भाजपा विधायक महाराष्ट्र विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को उठा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^