शिवराज के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन कर रही: शर्मा
03-May-2022 09:18 PM 1681
भोपाल, 03 मई (AGENCY) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण करने वाले मंदिरों के पुजारियों की न सिर्फ चिंता की है, बल्कि उन्हें कई सौगात देकर उनकी भावनाओं का सम्मान किया है। श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री द्वारा विप्र समाज को सौगात दिये जाने पर संपूर्ण विप्र समाज की ओर से मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मठ, मंदिर हमारी सनातन संस्कृति की ऊर्जा के केंद्र बिंदु हैं, इनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी हम सभी की है। भाजपा की सरकार ने हमेशा इस वर्ग की चिंता की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिन शासकीय मंदिरों की जमीन नहीं है, उनके पुजारियों को 5 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय दिये जाने और जिन मंदिरों के पास अधिक भूमि है। उनके मानदेय की व्यवस्था करने की घोषणा की है, साथ ही मंदिरों से संबद्ध भूमि की व्यवस्था पुजारियों द्वारा किये जाने का निर्णय कर पुजारियों की मांगों को पूरा किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री चौहान के इस निर्णय से मंदिरों की देखभाल करने वाले पुजारियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ‘सबका साथ और सबका विकास’ के संकल्प को लेकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग की चिंता की है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के छटे अवतार परशुराम जी के सिद्धांतों और व्यवहार से हमें अन्याय से संघर्ष की सीख और प्रेरणा प्राप्त होती है। उनके जीवन को पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि संस्कृत पढ़ने वाले बालकों को छात्रवृत्ति प्रदान करने और प्रदेश में संस्कृत शिक्षकों की भर्ती का क्रम निरंतर जारी रखने के निर्णय लेकर सामान्य निर्धन वर्ग के बच्चों को बड़ा लाभ दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^