शिवराज ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को किया नमन
08-Apr-2022 02:17 PM 5905
भोपाल, 08 अप्रैल (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यहाँ अपने निवास पर राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर श्री चौहान ने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। राष्ट्रगीत वन्दे-मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का प्रेरणा-स्रोत बना। उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ है। श्री चट्टोपाध्याय का जन्म सन् 1838 में उत्तरी चौबीस परगना में हुआ और 8 अप्रैल 1894 को उनका निधन हुआ था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^