शिवराज ने दमोह जिले में गोलीबारी की घटना पर शोक व्यक्त किया
25-Oct-2022 08:02 PM 6270
भोपाल, 25 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरान में गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मृत्यु होने पर शोक व्यक्त किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावितों को उचित आर्थिक सहायता देने और घटना की जांच कर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^