शिवराज ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्वत के निधन पर शोक जताया
21-Sep-2022 11:46 AM 7759
भोपाल, 21 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया है। श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि अपनी कला से हास्य को नया रंग देने प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गये कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गये। अपने विनोद, ऊर्जा और हास्य के लिए आप सदैव याद आते रहेंगे। राज्य के गृहमंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा ने भी हास्य कलाकार राजू श्रीवास्वत के निधन पर शोक व्यक्त किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^