शिवराज ने हरसिंगार, गुलमोहर और बादाम के पौधे लगाए
16-Sep-2022 05:47 PM 3018
भोपाल, 16 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में हरसिंगार, गुलमोहर और बादाम के पौधे लगाए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भोपाल की लोक उत्थान वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ता पौध-रोपण में शामिल हुए। लोक उत्थान वेलफेयर सोसायटी के राजन त्रिपाठी, अनिता गावते, प्राची गावते, आशा गावते तथा अजय खरे ने पौधे लगाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^