शिवराज ने की नड्डा से मुलाकात
30-Aug-2022 09:17 PM 2277
भोपाल, नयी दिल्ली, 30 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नयी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट कर उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलाए जाने वाले अभियान के बारे में जानकारी दी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने श्री नड्डा को अभियान के दोनों चरण, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के शत प्रतिशत सेचुरेशन करने की कार्ययोजना से अवगत कराया गया। श्री नड्डा को प्रदेश में आगामी दिनों में दो-दो मंत्रियों के समूह बनाकर उनके प्रदेश के जिलों के नियमित दौरे तैयार कर जिलों में चल रहे जनकल्याण और विकास के कार्यों की समीक्षा, प्रबुद्धजन और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन, जन समस्याओं के निराकरण की बैठकें और गरीब बस्तियों में संपर्क और संवाद की योजना से भी श्री चौहान ने अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री नड्डा से आग्रह किया कि वे पंचायती राज के नव निर्वाचित सदस्यों के सम्मेलन में मध्यप्रदेश आएं, जिस पर उन्होंने जल्द ही प्रदेश आने की अपनी स्वीकृति प्रदान की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^