शिवराज ने पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार के निधन पर शोक व्यक्त किया
13-Aug-2023 10:14 PM 8889
भोपाल, 13 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पूर्व गृह एवं जल संसाधन राज्य मंत्री तथा छतरपुर जिला के महाराजपुर और चंदला क्षेत्र पूर्व विधायक रामदयाल अहिरवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 90 वर्षीय श्री अहिरवार का आज छतरपुर में निधन हुआ। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने कहा कि स्व. अहिरवार ने मंत्री और विधायक रहते हुए प्रदेशवासियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से स्व. अहिरवार की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^