शिवराज ने प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला के निवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की
09-Feb-2023 09:14 PM 3692
भोपाल, 09 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला के चार इमली स्थित निवास जाकर उनकी माताजी निर्मला शुक्ला के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने दिवंगत श्रीमती निर्मला शुक्ला की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव श्री शुक्ला और परिजन से चर्चा कर सांत्वना दी। श्रीमती निर्मला शुक्ला का गत 7 फरवरी को निधन हो गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^