शिवराज ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों को बधाई दीं
11-May-2022 10:11 AM 5547
भोपाल, 11 मई (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई प्रेषित की हैं। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि वे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हैं। आज ही के दिन वर्ष 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सशक्त नेतृत्व में और पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की दूरदर्शिता के चलते पोखरण रेंज में भारत ने सफल परमाणु परीक्षण कर विश्व पटल पर अपना परचम लहराया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को यह गौरवशाली दिन प्रदान करने में अमूल्य योगदान देने वाले हमारे वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के जवानों को वे नमन करते हैं। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^