शिवराज ने रुद्राक्ष का पौधा रोपा
03-Dec-2021 11:08 AM 5998
भोपाल, 03 दिसंबर (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उत्तरप्रदेश के हरिद्वार में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम कनखल में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद के साथ रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया। आचार्य श्री ने इस पौधे को रूद्र राज नाम दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के सानिध्य में सपत्नीक श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि और प्रसन्नता की कामना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^