शिवराज पहुंचे श्योपुर, कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
07-Dec-2023 04:04 PM 5442
श्योपुर, 07 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में श्योपुर जिले की दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज श्योपुर जिले पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और लाड़ली बहना सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चुनाव में बहुत मेहनत की। उन्होंने पार्टी की जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में श्योपुर जिले की दोनों विधानसभा सीटों श्योपुर और विजयपुर पर भाजपा को जिताना है। संकल्प करें कि हर हालत में श्योपुर विधानसभा और विजयपुर विधानसभा से मुरैना लोकसभा में इतनी बड़ी लीड दें, कि दुनिया आश्चर्य करे। श्री चौहान ने कहा कि पूरी सरकार श्योपुर के कार्यकर्ताओं के साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अगली लड़ाई (लोकसभा चुनाव) के लिए तैयार रहें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^