शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ईंधन कीमतों में वृद्धि का किया विराेध
27-Mar-2022 08:06 PM 3233
औरंगाबाद 27 मार्च (AGENCY) महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शिवसेना के शहर इकाई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रविवार को ईंधन और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला इकाई के अध्यक्ष और एमएलसी अंबादास दनवे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता शहर के क्रांति चौक इलाके में एकत्रित हुए और गैस सिलेंडर और ईंधन के मूल्य में वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाले केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शिव सेना कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के मूल्य में बढ़ोत्तरी को तुरंत वापस लेने की मांग की, जो दिन प्रति दिन बढ़ रहा है जिससे आम आदमी के घर का बजट गड़बड़ा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^