शिवेंद्र सिंह ने 63 के कार्ड के साथ बनायी बढ़त
13-Apr-2022 09:14 PM 4474
चंडीगढ़, 13 अप्रैल (AGENCY) गुरुग्राम के शिवेंद्र सिंह सिसोदिया ने बुधवार को दूसरे राउंड में 63 का बेहतरीन कार्ड खेलकर 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वाली पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप के राउंड दो के बाद बढ़त बना ली। अपने पहले खिताब की तलाश में लगे सिसोदिया (68-63) का स्कोर 13 अंडर 131 पहुंच गया है। उनके पास दो शॉट की बढ़त हो गयी है। बांग्लादेश के मोहम्मद जमाल हुसैन (67-66) 11 अंडर 133 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चंडीगढ़ के अभय सिंह चड्ढा शीर्ष स्थान से फिसलकर नौ अंडर 135 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दो राउंड के बाद कट एक ओवर 145 के स्कोर पर लगाया गया और 57 प्रोफेशनल कट पार करने में कामयाब रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^