शिवराज-सिंधिया नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत कर रहे थे, तभी इंडिगो की PR एजेंसी के संचालक ने मीडिया से दुर्व्यवहार किया;
20-Aug-2021 02:19 PM 7468
जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की पब्लिक रिलेशन (PR) एजेंसी के संचालक और उसके बेटे के मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार किया। इससे पर नाराज हुए भाजपा नेताओं ने एजेंसी के कर्मचारियों से विवाद हो गया। भाजपाइयों ने बदतमीजी कर रहे एजेंसी संचालक के बेटे को पीट दिया। घटना उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नई उड़ान सेवाओं की वर्चुअल शुरुआत कर रहे थे। जबलपुर से नई हवाई सेवाएं शुरू हो रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इसमें शिवराज और सिंधिया को वर्चुअली जुड़ना था। PR एजेंसी ने 57 पत्रकारों की सूची तैयार करके उन्हें आमंत्रण दिया था। इस सूची में कई बड़े मीडिया समूह के पत्रकारों के नाम शामिल नहीं थे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा की ओर से भी पत्रकारों को निमंत्रण भेजा गया था। एयरपोर्ट परिसर में कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की बैठक व्यवस्था PR एजेंसी द्वारा नहीं की गई थी। एजेंसी के संचालक कौशलेंद्र महाजन जिद पर अड़े थे कि वे सूची के अलावा किसी भी पत्रकार को आने की अनुमति नहीं देंगे। इस पर कई मीडिया कर्मी कार्यक्रम का बहिष्कार करके जाने लगे। इसकी जानकारी लगने पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, उपाध्यक्ष जय सचदेवा सहित अन्य नेताओं ने मीडिया कर्मियों से कारण जाना और फिर उन्हें किसी तरह रोका। भाजपा नेताओं से भी बदतमीजी की तो नाराज हुए कार्यकर्ता भाजपा नेताओं ने PR एजेंसी संचालक से बात करने की कोशिश की, लेकिन संचालक कौशलेंद्र और उसका बेटा सागर महाजन बदतमीजी करने लगे। वे जिद पर अड़ गए कि सूची के अलावा किसी भी अन्य को अंदर आने की इजाजत नहीं देंगे। इस पर बहस इतनी बड़ी कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सागर महाजन के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट कर दी। विवाद बढ़ता देख भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, SP सिद्धार्थ बहुगुणा और खमरिया TI निरूपा पांडे ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्ष के लोगों को अलग किया, इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हो पाई। bjp..///..shivraj-scindia-was-starting-new-flight-services-when-the-operator-of-indigos-pr-agency-misbehaved-with-the-media-312427
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^