कांग्रेस किसी चौराहे पर अपने कामों की चर्चा करके दिखाए: शाह
31-Oct-2021 07:15 AM 5346
देहरादून । उत्तराखंड के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इसको लेकर किसी भी चौराहे पर चर्चा करे। उन्होंने कहा कि आज जनता कांग्रेस को समझ गई है। कांग्रेस सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करती है। इतना ही नहीं उन्होंने शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए छुट्टी पर भी कांग्रेस को निशाने पर लिया। देवभूमि उत्तराखंड से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिशन-2022 को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि फिर से राज्य में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ लाना है। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस नए कपड़े सिलाकर आती है। आपदा के समय पार्टी के नेता कहां थे। शाह ने हरीश रावत पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता आपको समझ गई है। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल दागा कि आखिर किसके कार्यकाल में नकली शराब बनी थी। अमित शाह ने कहा, उत्तराखंड का भला भाजपा ही कर सकती है। यह भाजपा का नैतिक दायित्व भी है। विभिन्न परियोजनाओं में 85 हजार करोड़ देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। यह तो हमारा हिसाब है। कांग्रेस हिसाब दे कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या किया। अमित शाह ने उत्तराखंड की जनता से पांच साल का समय और मांगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है। वन रैंक, वन पेंशन देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। गड्ढा बहुत बड़ा है, जो सिर्फ पांच साल में नहीं भरेगा। एक बार पांच साल का मौका और दें। भाजपा और नरेन्द्र मोदी पर विश्वास कीजिए। Amit Shah..///..show-congress-by-discussing-its-works-at-a-crossroads-shah-325886
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^