श्रद्धा कपूर को पसंद आया आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का टीजर-ट्रेलर
09-Sep-2024 10:26 AM 5755
मुंबई, 09 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म जिगरा का टीजर-ट्रेलर बेहद पसंद आया है। आलिया भट्ट और वेदांग रैना की आने वाली फिल्म जिगरा का टीजर-ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। श्रद्धा कपूर को जिगरा का टीजर-ट्रेलर बहुत पसंद आया है। फिल्म जिगरा भाई-बहनों के बीच के मजबूत बंधन को दर्शाती है। श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, जिगरा तो थिएटर में भाई के साथ देखना है, क्या कमाल की लड़की है।आलिया भट्ट क्या कमाल का ट्रेलर है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म की टीम और वेदांग रैना को भी टैग किया। आलिया ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, हाहाहा थैंक यू माय ब्लॉकबस्टर स्त्री।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^