श्रद्धा कपूर ने फैंस को नवरात्रि की शुभकामना दी
03-Oct-2024 03:44 PM 5905
मुंबई, 03 अक्टूबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस को नवरात्रि की शुभकामना दी है।श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे प्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें देश भर में विशाल फैन फॉलोइंग का समर्थन प्राप्त है। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने पालतू जानवर के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा,मेरी और मेरी छोटी कंचका की तरफ से आप सभी को हैप्पी नवरात्रि।स्त्री 2 की सफलता का आनंद लेते हुए, श्रद्धा न केवल दर्शकों का दिल जीत रही हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड भी तोड़ रही हैं। इस फिल्म के साथ, उन्होंने रिकॉर्ड-तोड़ बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल करने वाली पहली महिला लीड का खिताब भी अपने नाम किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^