श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का रैपिडो के साथ समझौता
29-Apr-2025 11:20 PM 1827
नयी दिल्ली 29 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और बाइक राइड सेवा वाली कंपनी रैपिडो ने मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। मंत्रालय ने यहां बताया कि इस समझौते से राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में रोजगार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समझौते से अगले दो वर्ष में लगभग 50 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में यहां समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने कहा,“नेशनल करियर सर्विस पोर्टल से पूरे देश में नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं एक साथ आते हैं। इस पर एक करोड़ 75 लाख से अधिक नौकरी चाहने वालों और 40 लाख से नियोक्ता पंजीकृत हैं।” डॉ. मांडविया ने दो वर्षों की अवधि में एनसीएस प्लेटफॉर्म पर 50 लाख आजीविका के अवसर लाने की रैपिडो की पहल की सराहना की। सुश्री शोभा करंदलाजे ने एनसीएस और रैपिडो के सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्‍होंने महिलाओं के लिए पांच लाख नौकरियों सहित महिला रोजगार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए रैपिडो को बधाई दी। रैपिडो के सह-संस्थापक पवन गुंटुपल्ली ने इस सहयोग के लिए मंत्रालय को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस भागीदारी से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने रैपिडो की ‘पिंक रैपिडो’ पहल का उल्लेख किया, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^