श्रमिकों की गतिशीलता अनिवार्य: भूपेंद्र यादव
10-Jun-2022 10:44 PM 9022
नयी दिल्ली, 10 जून (AGENCY) केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया भर में जनसांख्यिकी में बदलाव के कारण नियोजित प्रवासन और श्रमिकों की गतिशीलता एक अनिवार्य आवश्यकता बन गई है। श्री यादव ने जिनेवा में विश्व कार्य शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए कहा कि कुशल कार्यबल की गतिशीलता को सुविधाजनक बनाने के लिए वैश्विक कौशल मानचित्रण किया जाना चाहिए। श्री यादव ने विश्व कार्य शिखर सम्मेलन के तहत आईएलओ के उच्च स्तरीय पैनल चर्चा में भाग लिया। चर्चा का विषय "कई वैश्विक संकटों से निपटना: मानव केंद्रित पुनर्प्राप्ति और लचीलापन को बढ़ावा देना' था। उन्होंने कहा कि चर्चा मुख्य रूप से कई चुनौतियों पर केंद्रित थी, जिनकी कामगारों की दुनिया सामना कर रही हैं। इनमें बिगड़ती असमानताएं, जनसांख्यिकीय वास्तविकताएं, असमान तकनीकी प्रगति, अनौपचारिकता, जलवायु परिवर्तन और इन चुनौतियों से निपटने के लिए देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदायों की कार्रवाई थी। श्री यादव ने दुनिया भर में कुशल कार्यबल की गतिशीलता को सुविधाजनक बनाने के लिए वैश्विक कौशल मानचित्रण के बारे में भी बात की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^