श्रीधरन पिल्लई ने गोवा विधानसभा भंग की
12-Mar-2022 11:28 PM 3429
पणजी, 12 मार्च (AGENCY) गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने शनिवार को राज्य विधानसभा भंग कर दी। राजभवन के बयान में कहा गया,"भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड 2 के उप-खंड (बी) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, गोवा के राज्यपाल, आईपीएस श्रीधरन पिल्लई, द्वारा राज्य विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।" इससे पहले मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपना इस्तीफा दिया। हालांकि राज्यपाल ने उन्हें राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया। उल्लेखनीय है कि गोवा विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को संपन्न हुआ था और परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 16 मार्च को समाप्त हो रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^